तेरी किस किस बात को,
रखूं दिल में सँजोकर..
तेरी मुस्कुराहट,
तेरी हर आहट,
तेरी आँखें,
तेरी बातें,
हर वो अहसास,
जो छू जाता है,
दिल को,
जब जब तू,
करीब होती है,
तेरे हाथों की,
नर्माहट,
तेरी सांसो की,
गर्माहट,
तेरी हर छूअन,
जो उतरती है,
सीधे दिल में,
दिल तो करता है,
रख लूँ ,
सब कुछ तुम्हारा,
दिल में,
और रखूं उसे,
सबसे करीब...
No comments:
Post a Comment