मेरे मन तू आज उदास न हो...
आज वो कौन सी चीज़ है,
जो तेरे पास न हो,
मेरे मन तू आज उदास न हो...
तेरे पास तेरा प्यार है,
एक हंसता, खेलता परिवार है;
वे सारी चीज़ें हैं,
जिन्हे तू चाहता था;
जिनके लिए तू,
पसीना बहाता था;
हाँ, हो सकता है,
मंज़िल पर पहुँच कर,
तू राहें तलाशता हो--
ये सच है कि-
मंज़िल पर पहुँचना,
आसान नहीं है;
पर तू क्यूँ यह सोचता है कि-
मंज़िल पर पहुँच कर,
तेरे पास कोई काम नहीं है...
जो किया है तूने हासिल,
उसे कायम रखना भी,
एक कठिन रास्ता है;
है इंसान वही,
जो गमों के बीच भी हंसता है...
तू चला चल अपनी राह पर,
चाहे कोई भी तेरे साथ हो न हो..
मेरे मन तू आज उदास न हो...
आज वो कौन सी चीज़ है,
जो तेरे पास न हो,
मेरे मन तू आज उदास न हो...
तेरे पास तेरा प्यार है,
एक हंसता, खेलता परिवार है;
वे सारी चीज़ें हैं,
जिन्हे तू चाहता था;
जिनके लिए तू,
पसीना बहाता था;
हाँ, हो सकता है,
मंज़िल पर पहुँच कर,
तू राहें तलाशता हो--
ये सच है कि-
मंज़िल पर पहुँचना,
आसान नहीं है;
पर तू क्यूँ यह सोचता है कि-
मंज़िल पर पहुँच कर,
तेरे पास कोई काम नहीं है...
जो किया है तूने हासिल,
उसे कायम रखना भी,
एक कठिन रास्ता है;
है इंसान वही,
जो गमों के बीच भी हंसता है...
तू चला चल अपनी राह पर,
चाहे कोई भी तेरे साथ हो न हो..
मेरे मन तू आज उदास न हो...
