Monday, April 25, 2011

जिंदगी एक बड़ा ख्वाब सा है...

जिंदगी एक बड़ा ख्वाब सा है...

दुख भी हैं,
हैं सुख भी इसमें;
बहुत कुछ है,
कुछ भी नहीं वश में;
हैं गम बहुत,
तो हैं मुस्कुराहटें भी;
हैं नफ़रते अगर,
तो हैं चाहतें भी;

होता है इसमें जाने क्या-क्या,
यह एक अज़ाब सा है...
जिंदगी एक बड़ा ख्वाब सा है...

मेहनत है अगर,
तो है किस्मत भी;
है बदनसीबी अगर,
तो है रहमत भी;
राहें हैं लंबी अगर,
तो हैं मंज़िल भी;
हैं   ठोकरें अगर,
तो है साहिल भी;

कभी है अंधेरी रात सी,
तो कभी मेहताब सा है...
जिंदगी एक बड़ा ख्वाब सा है...

No comments: