तुम मुस्कुराती हो तो अच्छी लगती होतुम बोलती हो तो झड़ते हैं फूल
तुम चुप हो जाती हो तो अच्छी लगती हो
तुम पलके झुकाती हो तो लगती हो सुंदर
तुम पलके उठाती हो तो अच्छी लगती हो
तुम चलती हो तो लुभाती हो दिल को
तुम रुक जाती हो तो अच्छी लगती हो
खुली ज़ुल्फों में बनाती हो दीवाना
तुम जुल्फें सजाती हो तो अच्छी लगती हो
तुम पहनती हो सूट तो लगती हो बहुत खूब
तुम साडी में आती हो तो अच्छी लगती हो
तुम आती हो तो आता है करार
तुम शरमाती हो तो अच्छी लगती हो
तुम मुस्कुराती हो तो अच्छी लगती हो
No comments:
Post a Comment