साँसें कहती हैं...
तूने चाहा था मुझे, मैं नहीं कहता,
यादें कहती हैं.....
मेरे कदमों में नहीं पहले जैसी बात,
राहें कहती हैं.....
मैं भी हो गया हूँ तन्हा, उनकी तरह,
रातें कहती हैं....
सहारा मिला किसी और का, तो मिला क्या,
बाहें कहती हैं....
वफ़ा ना कर सकेंगी, थोपो ना किसी पर,
चाहें कहती हैं.....
(May, 2001)

No comments:
Post a Comment