Thursday, October 20, 2011

मुस्कुराने की वजह..

क्यूँ मुस्कुराने की वजह,
ढूंढता है दिल?
तेरे पास रोने की वजह नहीं है,
क्या यह काफ़ी नहीं..
जिस बात पर हँसना हो खिलखिलाकर,
तू मुस्कुराने से डरता है,
फिर कहता है,
जाती क्यूँ यह उदासी नहीं...
तेरे पास रोने की वजह नहीं है,
क्या यह काफ़ी नहीं..

No comments: